फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   46 children corona infected in four days in the district

Noida News: जिले में चार दिन में 46 बच्चे कोरोना संक्रमित

Sat, 22 Apr 2023 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
46 children corona infected in four days in the district
जिले में चार दिन में 46 बच्चे कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

-24 घंटे में 114 नए मरीजों की पुष्टि, 755 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमण दर चिंता का सबब बनने लगी है। विगत 24 घंटे में 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 10 बच्चे भी शामिल हैं। पिछले चार दिनों में 46 बच्चे कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। सभी बच्चे शहर के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते हैं। इसके बाद भी स्कूल किसी तरह की सतर्कता नहीं बरत रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 1985 संदिग्ध मरीजों की जांच में 114 संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 755 हो गई है, जो प्रदेश के अन्य जिलों में सबसे ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, 111 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। शनिवार को अस्पतालों में भर्ती मरीजों का आंकड़ा 27 दर्ज किया गया। पिछले एक सप्ताह में अलग देशों से नोएडा-ग्रेनो में हजारों लोग पहुंचे हैं, लेकिन शासन के निर्देश के बाद भी इनकी जांच नहीं की गई है।
विज्ञापन





राहत : 97 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में

जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या रोजाना बढ़ रही है, हालांकि राहत की बात यह है कि 97 फीसदी यानी 728 मरीजों का उपचार होम आइसेलेशन में चल रहा है, जबकि महज तीन फीसदी यानी 27 मरीज ही अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में सात मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed