फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   459 JBT teachers transferred from district

जिले से 459 जेबीटी अध्यापकों का तबादला, लोगों में नाराजगी

Wed, 28 Apr 2021 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
459 JBT teachers transferred from district
पुन्हाना। हाईकोर्ट के आदेश के बाद वर्ष 2011 में भर्ती हुए 2544 जेबीटी अध्यापकों का तबादला कर दिया गया। इसमें से 459 अध्यापकों का नूंह जिले से तबादला हुआ है। वहीं, समाजसेवियों और प्रमुख लोगों ने नूंह जिले में अध्यापकों की कमी पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

पिछली सरकार ने वर्ष 2011 में प्रदेश भर में 2544 जेबीटी अध्यापकों की भर्ती की थी। इनमें से 459 अध्यापक नूंह जिले में नियुक्त किए गए थे। शिक्षा विभाग इन अध्यापकों का तबादला नहीं कर रहा था। इसके बाद अध्यापकों ने अपने जिलों में जाने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाय। हाईकोर्ट ने तुरंत इंटर डिस्ट्रिक्ट तबादले के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापकों का तबादला कर दिया। वहीं, इस बारे में कांग्रेस विधायक आफताब अहमद का कहना है कि भले ही जेबीटी अध्यापकों के तबादले हाईकोर्ट के आदेश पर हुए हैं। फिर भी हरियाणा सरकार नूंह जिले में शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। यहां से आए दिन अध्यापक अपना तबादला कराकर कहीं और चले जाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि नूंह जिले में सभी विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति की जाए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर नूंह जिले से 459 अध्यापकों का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed