फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4500 policemen will take charge of the security

Noida News: 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोटो जीपी और व्यापार मेले की सुरक्षा की कमान

Tue, 19 Sep 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
4500 policemen will take charge of the security
4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे मोटो जीपी और व्यापार मेले की सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

- सात पीएसी, पांच पैरामिलिट्री की कंपनी और 21 सौ से अधिक सिविल पुलिस बाहर से आएगी
- एक दिन पूर्व सीएम के आने की अटकलें हुई तेज, इस तरह के कार्यक्रम में एक दिन पहले आते हैं सीएम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बुद्ध सर्किट में मोटो जीपी व इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की सुरक्षा की कमान 4500 पुलिसकर्मी संभालेंगे। इनमें 2100 से अधिक दूसरे जिले से बुलाए गए हैं। दोनों आयोजनों के दौरान पैरामिलिट्री की पांच और पीएसी की सात कंपनियां तैनात रहेंगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और अधिकारी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। बताया जा रहा है कि व्यापार मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एक दिन पहले आ सकते हैं।
नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर तक यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले और बुद्ध सर्किट में 22 से 25 सितंबर तक मोटो जीपी का आयोजन होगा। यूपी ट्रेड शो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 सितंबर को पहुंचेंगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आना प्रस्तावित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कार्यक्रम में शिरकत करने की संभावना है। दोनों कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। इसके लिए यातायात के अलावा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए पुलिस ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

गैर जनपद से 200 से अधिक सिविल पुलिस के जवान बुलाए गए हैं। पैरामिलिट्री और पीएसी की 12 कंपनियां भी यहां मोर्चां संभालेंगी। आवश्यकता के हिसाब से फोर्स को दोनों आयोजन के लिए तैनात किया जाएगा। एडीसीपी अशोक कुमार और एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिए सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया जा रहा है। इसमें लगभग 4500 जवान व पुलिस अधिकारी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। जल्द पीएसी, पैरामिलिट्री व गैर जनपद से बुलाई गई पुलिस जिले में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से बुलाई गई सिविल पुलिस
145 निरीक्षक
500 उपनिरीक्षक
58 महिला उपनिरीक्षक
1203 कांस्टेबल और एचसी
200 महिला कांस्टेबल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed