फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   450 athletes to showcase their skills in roller skating

Noida News: रोलर स्केटिंग में 450 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Fri, 23 Oct 2026 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
450 athletes to showcase their skills in roller skating
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। तृतीय गौतम बुद्ध नगर जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2026-27 का आगाज शनिवार से होगा। ग्रेनो रोलर स्केटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से 24 और 25 अक्तूबर तक ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के करीब 450 खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष आकाश रावल ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-6 आयु वर्ग से लेकर 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में पहले दिन 24 अक्तूबर को रोड रेस और दूसरे दिन 25 अक्तूबर को रिंक रेस आयोजित की जाएगी। विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed