फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   45 people became healthy, 20 new infected

45 लोग हुए स्वस्थ, 20 नए संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
45 people became healthy, 20 new infected
नूंह। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के सर्वाधिक 20 नए संक्रमित आए। हालांकि यह राहत भी रही की 45 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। बीते सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर जिले में टीकाकरण में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को 25 संक्रमित आने के बाद बृहस्पतिवार को एक साथ 20 नए कोरोना संक्रमित आए। इनमें शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज व नूंह में 4-4, सूडाका, तावडू व फिरोजपुर झिरका 2-2 संक्रमित मिले इसके अलावा इंडरी, खेडला, गुंडबास, कालियाका, रायपुरी व पिनगवां में एक एक संक्रमित मिले। इस दौरान 45 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। अब जिले में कुल 64 सक्रिय कोरोना मरीज है। इनमें से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज में 3 और जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में एक मरीज एडमिट है जबकि 60 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आईसोलेशन में किया गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5156 संक्रमित आए है इनमें से 4969 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 123 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 4896 लोगों की रिपोर्ट आना बाकि है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 4.46 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 96.37 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। बढ़ते संक्रमण को हमें हल्के में नहीं लेना चाहिए दिल्ली एनसीआर में कोरोना का तेजी से प्रकोप बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जांच कराने से अभी भी कतरा रहे हैं लोग
जिले में करीब दो सप्ताह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन जिले में अभी जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई विशेष अभियान नहीं चलाया है हालांकि सभी मुख्य स्वास्थ्य केंद्रों पर विभाग द्वारा कोरोना की जांच की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव ने कहा कि लोगों को सतर्कता बरतने के साथ जांच के लिए आगे आना चाहिए। वैसे विभाग द्वारा जिन जगहों पर कोरोना के मामले आ रहे हैं उन लोगों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की जांच की जा रही है। जिले की जनसंख्या करीब 15 लाख के करीब है लेकिन अब भी औसतन जिले में 500 लोगों की जांच हो रही है ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed