फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   44 people infected with corona including 15 children

15 बच्चों सहित कोरोना से 44 लोग संक्रमित

Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
44 people infected with corona including 15 children
नोएडा। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य की विभाग की रिपोर्ट में 44 नए मामलों की पुष्टि हुई। इनमें 15 बच्चे शामिल हैं। पांच दिन में 40 से ज्यादा बच्चों को कोराना चपेट में ले चुका है। बीस से अधिक बच्चों का इलाज होम आइसोलेशन में ही चल रहा है। वहीं, मार्च में सक्रिय मरीजों की संख्या 50 से कम हो गई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को यह संख्या 121 तक पहुंच गई। राहत की बात यह है कि 24 घंटे में 13 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं। जिले में अब तक 98787 मामले सामने आए हैं, जबकि 98176 इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। पांच से अधिक निजी स्कूलों में संक्रमण के कारण अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे 68 नमूने
स्वास्थ्य विभाग ने 68 नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटरग्रेटिव बायोलॉजी में भेजे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दो दिन दिन में मिलेगी। इससे कोरोना के वैरिएंट का पता चलेगा। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। स्कूल, सोसाइटी, सेक्टर या किसी भी स्थान पर यदि किसी में लक्षण मिलते हैं तो उसकी सूचना 18004192211 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन

1533 का हुआ टीकाकरण
बृहस्पतिवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में 1533 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 12 से 14 साल के 397 किशोरों को पहली व 20 को दूसरी डोज दी गई। साथ ही, 15 से 17 साल के 53 किशोरों को पहली व 176 को दूसरी डोज दी गई। 18 से 59 साल के 138 लोगों ने पहली व 503 ने दूसरी डोज ली। वहीं, निजी अस्पतालों में 21 जगह 18-59 आयु वर्ग के 1277 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed