{"_id":"63f12998fa7749d4da09dcf5","slug":"44-lakh-artificial-animal-family-scheme-succumbed-to-negligence-noida-news-c-1-gnd1002-285522-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: लापरवाही की भेंट चढ़ी 44 लाख की कृत्रिम एनिमल फैमिली योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: लापरवाही की भेंट चढ़ी 44 लाख की कृत्रिम एनिमल फैमिली योजना
विज्ञापन
-लगाए गए कृत्रिम घास दो सीजन भी नहीं झेल पाए, पैसे खर्च कर रखरखाव भूला प्राधिकरण
-कई स्थानों पर बचा केवल तारों का ढांचा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सौंदर्यीकरण योजना के तहत दो साल पहले शहर के चौक-चौराहों और सेंट्रल वर्ज पर 140 स्थानों पर कृत्रिम एनिमल फैमिली की संरचना लगाने की योजना लापरवाही भेंट चढ़ गई। प्राधिकरण ने दावा किया था कि एनिमल फैमिली के तारों से बनी आकृति को प्राकृतिक पौधों से ढका जाएगा। लेकिन इसे कृत्रिम घासों से ढका गया। जो दो सीजन भी नहीं झेल पाए।
करीब 44 लाख रुपये की लागत से बनाई गई यह आकृतियां शुरुआती दौर में काफी खूबसूरत दिखती थीं। लेकिन अब सिर्फ उनका ढांचा दिखाई देता है। सेक्टर-44 डीएससी रोड पर जिराफ व मोरना के पास बने यूटर्न पर हिरण की आकृति लगाई गई है। मॉडल टाउन गोलचक्कर पर कई एनिमल फैमिली का ढांचा लगाया गया था। लकिन सब उखड़ चुका है। सेक्टर-41 मार्केट की सेंट्रल वर्ज पर ऊंटों के परिवार और बरौला गांव के पास गाय और बछड़े की आकृति लगाई गई थी। वहीं सेक्टर-51 सेंट्रल वर्ज के पास शेरों के परिवार को दर्शाया गया है। दावा किया गया था जितनी भी पुरानी आकृति है उसमें कृत्रिम घास लगाई गई है। अब नई आकृति में प्राकृतिक घास लगाई जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।