{"_id":"5bf305a8bdec22699e087fd4","slug":"41542653352-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, मृतक युवक की 22 नवंबर की शादी थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, मृतक युवक की 22 नवंबर की शादी थी
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मनाक ऱ् घायल कराहता रहा, लोग प्याज लूट ले जाते रहे
प्याज लदी एक पिकअप पलटी, पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, घायल चालक की मौत
पुन्हाना। होडल-नगीना रोड पर गांव लाहबास के पास पिकअप का टायर फटने से सड़क हादसा हो गया। टायर फटने के बाद प्?याज लदा ओवरलोडेड पिकअप पलट गया जिससे उसके पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी । इससे कार सवार युवक गंभ्?ाीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही कार के पीछे से आ रहा ट्रैक्टर भ्?ाी सड़क पर पलट गया जिससे महिला और उसका बच्चा घायल हो गए। सबसे शर्मनाक दृश्य तब देखने को मिला जब आसपास मौजूद लोग घायलों को बचाने के बजाय प्याज लूट ले जाते रहे। हालांकि घायल युवक को काफी देर बाद अस्पताल ले जाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
सोमवार को हुई इस घटना में मरने वाला युवक आकिल कुरेशी पुन्हाना उपमंडल के गांव जमालगड़ का रहने वाला है। मृतक की 22 नवम्बर को शादी होनी थी। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरीद खान, डॉ शरीफ ने बताया कि पिकअप, स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रैक्टर पिनगवां से पुन्हाना की तरफ जा रहे थे। सबसे आगे पिकअप चल रही थी। पिकअप में प्याज भरी हुई थी, अचानक पिकअप का टायर फट गया जिससे वो सड़क पर पलट गई और उसमें रखी प्याज भी सड़क पर गिर गई। जिसकी वजह से पीछे से आ रही स्विफ्ट कार फिसल कर पिकअप से जा टकराई और कार में बैठा गांव जमालगड़ निवासी आकिल पुत्र रशीद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। स्विफ्ट कार के पीछे आ रहा ट्रैक्टर भी सड़क पर पड़ी प्याजों की वजह से पलट गया।
विज्ञापन
पिकअप के पलटने से उसमें भरी हुई प्याज की सैकड़ों बोड़ियां सड़क पर गिर गई आस-पास के गांव से आए लोगों ने घायलों को इलाज के लिए ले जाने की बजाये, प्याज चोरी करने में ही जुट गए। पिकअप में रखी आधी से अधिक प्लाजों को लोग लूटकर ले गए। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। ेइस हादसे में मारे गए आकिल की 22 नवम्बर को शादी थी वो शादी की शॉपिग कर ओर दोस्तों को कार्ड बांटकर अपने गांव जमालगड़ जा रहा था।