फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सेक्टर संवाद: हरित नोएडा का दावा हवा-हवाई

सेक्टर संवाद: हरित नोएडा का दावा हवा-हवाई

Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर संवाद: हरित नोएडा का दावा हवा-हवाई
संवाद
विज्ञापन


‘हरित नोएडा’ का दावा हवा हवाई
सेक्टर-20 में 13 पार्कों की हालत खराब, न फुटपाथ न सफाई, स्थानीय लोगों में नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर को हरा भरा बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है, लेकिन सेक्टरों के पार्क ‘हरित नोएडा’ के दावे की पोल खोल रहे हैं। सबसे पुराना सेक्टर-20 पार्कों की बदहाली से जूझ रहा है। आरडब्ल्यूए की मानें तो यहां 13 पार्क हैं, लेकिन इनमें न हरियाली है और न ही बच्चों के खेलने के इंतजाम। उद्यान विभाग की अनदेखी से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी है।
सात ब्लॉक में इस सेक्टर को बांटा गया है। 13 पार्क नोएडा प्राधिकरण ने बनाए थे। पार्कों के हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोगों को परेशान होना पड़ता है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रामपाल भाटी ने बताया कि सी ब्लॉक का पार्क सबसे बड़ा है। यहां उद्यान विभाग ने ऑफिस बनाया है। इसके बाद भी पार्कों का रखरखाव नहीं किया जाता। जिन पार्कों में बच्चों के लिए झूले लगे थे, वो टूट गए हैं। टहलने के लिए फुटपाथ टूट चुके हैं। किसी भी पार्क में व्यवस्थित हरियाली नहीं है। कहीं पार्क धूल-मिट्टी युक्त मैदान में तब्दील हो गए हैं तो कहीं झाड़ियां उग चुकी हैं। पार्कों की कभी सफाई नहीं होती। आसपास के लोग यहां कपड़े धोकर सुखाते हैं। आरडब्ल्यूए ने कई बार प्राधिकरण से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आखिर कब सुधरेंगे हालात
महासचिव सुरेश तिवारी ने बताया कि सेक्टर में डेढ़ साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पार्क के दो गेटों के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव प्राधिकरण तैयार कर चुका है, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। इसके अलावा ए ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ के पुनर्विकास का काम भी प्राधिकरण आज तक शुरू नहीं करा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारात घर बदहाल
सेक्टर में बने बारात घर की रसोई में पानी की निकासी का इंतजाम नहीं है। दो बार प्राधिकरण के जेई सर्वे कर चुके हैं, लेकिन समस्या से छुटकारा नहीं मिला है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति न होने से भी आयोजन प्रभावित होते हैं।


नोएडा प्राधिकरण जब हर सेक्टर में पार्क विकसित करता है तो रखरखाव पर ध्यान क्यों नहीं देता। सेक्टर-20 के पार्कों में भी बच्चों के खेलने के लिए झूले और ओपन जिम की व्यवस्था की जानी चाहिए।
जस राम अवाना, स्थानीय निवासी

सेक्टर में न पार्क की व्यवस्था दुरुस्त है और न ही बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई सुविधा। 13 पार्क आखिर किस काम के हैं। निवासियों ने कई बार आडब्ल्यूए के सामने समस्या उठाई है।

महेंद्र ठाकुर, स्थानीय निवासी

बारात घर में पानी की निकासी का इंतजाम नहीं है। इससे सटी मार्केट व प्राधिकरण के दफ्तर में 24 घंटे आपूर्ति होती है, लेकिन बारात घर को सुबह-शाम तय समय पर भी पानी नहीं मिलता। किचन के हालात भी बुरे हैं।
बच्चन सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed