{"_id":"5be86bf9bdec22693c103f6b","slug":"41541958649-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर
गुरुग्राम। एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई व कार चला रहा तीसरा युवक गंभीर घायल हो गया। हादसे के शिकार तीनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसा गांव से मात्र 200 मीटर दूर कार पेड़ से टकराने के कारण हुआ।
हादसे में मारे गए दोनों युवकों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। पुलिस हादसे का कारण जानने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है। वहीं घायल युवक के होश में आने का इंतजार है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। गांव अकलीमपुर के रहने वाले अनुराग (25) की पत्नी ने 3 दिन पहले बेटे को जन्म दिया। घर में पुत्र जन्म की खुशियां मनाई जा रही थी। रविवार शाम अनुराग अपने दोस्तों नितेश (22) व सुमित (24) के साथ बादशाहपुर के बाजार से कुछ सामान खरीदकर अपनी स्विफ्ट कार में वापस गांव की ओर आ रहा था। गांव से करीब 200 मीटर पहले उसकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने नितेश को मृत घोषित कर दिया जबकि सुमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। नितेश चार बहनों में इकलौता भाई था जबकि सुमित के परिवार में दो बहनें व एक भाई है। कार चला रहा अनुराग हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका इलाज मेदांता द मेडिसिटी में चल रहा है। हादसे में स्विफ्ट कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घायल अनुराग जब बयान देने की स्थिति में होगा तभी हादसे के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी।