{"_id":"5bb7c846867a55079175ebdf","slug":"41538771014-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना बेचने के नाम पर चंडीगढ़ के युवक से सवा 6 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना बेचने के नाम पर चंडीगढ़ के युवक से सवा 6 लाख लूटे
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली सोना बेचने के नाम पर चंडीगढ़ के युवक से सवा 6 लाख लूटे
-इमेल से आई शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
पुन्हाना(नूंह)। जिले में नकली सोने को असली बताकर बेचने का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार चंडीगढ़ के एक व्यक्ति को इनका शिकार होना पड़ा है। आरोपियों ने उससे चाकू की नोक पर सवा छह लाख रुपये लूट लिए। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से ईमेल पर भेजी गई शिकायत पर अमीन जखोकर सहित तीन लोगों के खिलाफ लूटपाट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 56 निवासी रिंकू सिंह चौहान ने मेवात पुलिस कप्तान और बिछोर थाना प्रभारी को मेल द्वारा भेजी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक अज्ञात आदमी का फोन आया। फोन करने वाले ने उससे कहा मकान खोदते हुए कुछ पुराने मुगलों के जमाने के सोने के बिस्कुट मिले हैं। अपने आप को करीब बताते हुए कहा कि अगर वह इसको बाजार में बेचेगा तो पकड़ा जाएगा। इसलिए वह उनको सस्ते में बेचना चाहता है। पहले तो रिंकू चौहान ने फोन करने वाले आरोपी की बात पर कोई तवज्जो नहीं दी, लेकिन बार-बार फोन करने के बाद रिंकू भी लालच में आ गया। फोन पर हुई बातचीत के बाद चंडीगढ़ से जनवरी में गांव घासेड़ा पहुंचा। जहां आरोपियों ने कुछ बिस्कुटों से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा काटकर करीब 1 ग्राम जांच करने के लिए दिया। जब उस सोने की जांच कराई तो वह काफी हद तक शुद्ध पाया गया। जिसके बाद फिर फोन से बातचीत हुई और वह सोना खरीदने के लिए फरवरी में बड़कली पहुंचा। जहां से आरोपी उसे बिछोर थाने के गांव जखोपुर की ओर ले गए और वहां पर चाकू की नोक पर उससे पैसे लूट लिए और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। वापस चंडीगढ़ आने पर उसने वकील और दोस्तों से मशविरा करने के बाद ईमेल से शिकायत दी। थाना प्रभारी का कहना है कि मेल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।