{"_id":"5bad50a3867a55014118e8b6","slug":"41538085027-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडब्ल्यूए कोना---------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडब्ल्यूए कोना---------
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोना
फोटो
एसपी सिटी ने वरिष्ठ नागरिकों को बांटे मास्क
नोएडा। सेक्टर-12 में बुधवार को पुलिस प्रशासन ने सेक्टर के लोगों को मास्क बांटे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि एसपी सिटी सुधा सिंह ने यह पहल की है। वरिष्ठ नागरिकों को फूल भी दिए गए। जिससे उनके चेहरे पर खुशी देखने को मिली। एसपी सिटी का कहना है कि शहर में प्रदूषण का स्तर अधिक है। इसका असर सबसे ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों पर पड़ता है। इसी के तहत पुलिस प्रशासन ने मुहिम चलाई है। पुलिस सभी सेक्टरों का दौरा कर मास्क वितरण करेगी।
फोटो
कई दिनों से जला रहे कूड़ा, एनजीटी से शिकायत
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित बीएसएनएल कार्यालय के बाहर आए दिन कूड़ा जलाया जा रहा है। इसको लेकर एक महिला ने एनजीटी से शिकायत की है। लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता पूर्णिमा श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले एक माह से यहां लगातार कूड़ा जलाया जा रहा है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। कई बार कूड़ा छत पर भी जलाया जा चुका है। आसपास के लोगों को दिक्कत हो रही है। वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है।
फोटो
दो माह से नहीं उठा कूड़ा
नोएडा। सलारपुर के लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो माह से कूड़े का ढेर लगा है। निवासी सलामुद्दीन ने बताया कि गंदगी के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है। लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों को डेंगू हो चुका है। इसकी शिकायत प्राधिकरण से की गई है। लेकिन वह साफ सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है। गांव के लोगों ने इस रास्ते से आनाजाना बंद कर दिया है। ब्यूरो