{"_id":"5baad608867a557eb2062d84","slug":"41537922568-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ऊर्जा मंत्री से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ट्रांसफार्मर नहीं बदलने पर ऊर्जा मंत्री से की शिकायत
Updated Wed, 26 Sep 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर न बदलने की
शिकायत ऊर्जा मंत्री से
नोएडा। मंत्री जी 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने की घोषणा करते हैं, मगर विभाग 14 दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है। यह शिकायत दादरी निवासी प्रमोद शर्मा ने बिजली मंत्री को भेजी है।
शिकायत में उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनी में 14 दिन से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। उसी दिन से लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि तत्काल बदलने जितने ट्रासफार्मर उनके पास नहीं हैं। महावड़ गांव का ट्रांसफार्मर एक माह से फुंका पड़ा है। पहले वहां का ट्रांसफार्मर बदला जाना है। इसके बाद ही उनका ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। चूंकि उन्होंने इस मामले की शिकायत आईजीआरएस से विभाग और ऊर्जा मंत्री से की है। उधर, अधिकारियों का कहना है कि बिजली का बिल जमा न होने और कुछ तकनीकी खामी होने के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।
7-8 घंटे हो रही बिजली की कटौती
नोएडा। बरसात होने के बाद नोएडा में बिजली की कटौती बढ़कर 7 से 8 घंटे पहुंच गई है। इसकी शिकायत सेक्टरवासियों ने आला अधिकारियों से करते हुए सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली। लोगों का कहना है कि ‘नो ट्रिपिंग जोन’ घोषित होने के बाद शहर में ट्रिपिंग चालू है। बरसात से पहले 3-4 घंटे ही बिजली गुल हो रही थी। इस संबंध में मुख्य अभियंता एसके वर्मा का कहना है कि बरसात के कारण कुछ स्थानों पर फाल्ट हुए थे, लेकिन समय रहते उनको दूर करा दिया गया था। अब शहर में बिजली आपूर्ति सामान्य है।