{"_id":"5a7f359f4f1c1ba2268b98e4","slug":"41518286239-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम व्यक्तिगत तौर पर करें सैन्य ऑपरेशन की निगरानी : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम व्यक्तिगत तौर पर करें सैन्य ऑपरेशन की निगरानी : कांग्रेस
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंजवां हमला :
सेना के ऑपरेशन की ‘व्यक्तिगत
निगरानी’ करें पीएम मोदी: कांग्रेस
एजेंसी
नई दिल्ली।
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जम्मू में सुंजवां सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन की ‘व्यक्तिगत निगरानी’ करने की मांग की है। कांग्रेस की प्रचार शाखा के प्रमुख रणदीप सुरजेवाला ने शनिवार को कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि एनडीए सरकार के 2014 में सत्ता में आने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सेना पर 14 बड़े आतंकी हमले हो चुके हैं। पिछले चार साल में अकेले जम्मू-कश्मीर में 206 आतंकी हमले हुए हैं। इनमें 382 सुरक्षाकर्मियों की जान गई है। पिछले 31 दिन में 14 जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने कहा, ‘हम पीएम से अनुरोध करते हैं कि वह भले ही दुनिया के किसी कोने में हों, लेकिन सुरक्षा बलों के ऑपरेशन की व्यक्तिगत तौर पर निगरानी करें। वह यह सुनिश्चित करें कि सभी आतंकी मार गिराए जाएं। इसके लिए सुरक्षा बलों को सभी संभव मदद दी जानी चाहिए।’ सुरजेवाला ने कहा, ‘मोदीजी की तरह हम कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं करते। हम सरकार और सेना के साथ हैं।’ पीएम मोदी इस समय फलस्तीन, यूएई और ओमान की यात्रा पर हैं। शनिवार तड़के जम्मू के सुंजवां सैन्य शिविर पर फिदायीन हमला हुआ है।