{"_id":"6a60cf567e526c778905bba3","slug":"40-special-roadways-buses-will-transport-shiva-devotees-to-haridwar-grnoida-news-c-1-noi1095-4530007-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शिव भक्तों को हरिद्वार पहुंचाएंगी रोडवेज की विशेष 40 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शिव भक्तों को हरिद्वार पहुंचाएंगी रोडवेज की विशेष 40 बसें
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)।
परिवहन निगम ने कांवड़ यात्रा के लिए करीब 40 बसों को निर्धारित किया है। 30 जून से शुरू हो रहे सावन को देखते हुए बसों की फिटनेस की जांच भी करा ली है। डिपो पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बसों के रूट में बदलाव किए जाएंगे। वर्तमान में जो बसें मेरठ से होकर हरिद्वार जाती हैं वे कावंड़ यात्रा के दौरान हापुड़ होकर बिजनौर के रास्ते जाएंगी। डिपो परिसर और बसों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोहिताश कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। डिपो परिसर में विशेष सहायता केंद्र भी बनाया जाएगा।
-- --
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
रबूपुरा (संवाद)।
कांवड़ यात्रा को देखते हुए रबूपुरा क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। रबूपुरा थाना क्षेत्र के नानकेश्वर महादेव मंदिर में जिले के साथ ही आसपास के राज्यों के श्रद्धालु भी कांवड़ लेकर आते हैं और भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।