{"_id":"600b046a8ebc3e2f84645ada","slug":"4-teachers-absent-while-inspection-mewat-news-noi561437598","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में 4 अध्यापक मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में 4 अध्यापक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
निरीक्षण में 4 अध्यापक मिले अनुपस्थित
नूंह। जिले के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) डॉ. अभिषेक सिंह ने शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका खंड के गांव कामेडा स्थित मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन अध्यापकों में से सुरेश कुमार और राजीव मित्तल अनुपस्थित मिले। इसके बाद अभिषेक कामेड़ा गांव के प्राइमरी स्कूल पहुंचे, जहां पर दोनों अध्यापक रमेश चंद और सुनील कुमार अनुपस्थिति मिले। एपीसी ने इन अध्यापकों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।
डॉ. अभिषेक ने बताया कि निरंतर सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। अनुपस्थित मिले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि अन्य स्कूलों में भी निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।