फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   4 snatcher arrest, 2 high speed bike recover

हाईस्पीड बाइक से लूट करने वाले चार बदमाश गरफ्तार

Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
4 snatcher arrest,  2 high speed bike  recover
हाई स्पीड बाइक से लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने हाई स्पीड बाइक से औद्योगिक क्षेत्रों में लूट करने वाले चार बदमाशों को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट के 4 मोबाइल, 11 हजार रुपये और दो हाई स्पीड बाइक बरामद हुई है। पुलिस इनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सेक्टर-63 से चारों को दबोचा है। इनकी पहचान सत्यवीर सिंह, आकाश, अनिल कुमार और धीरज कुमार के रूप में हुई है। चारों छिजारसी में रहते हैं। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र दीखित ने बताया कि बदमाश छिजारसी में किराए के कमरे में रहकर औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से लूटपाट और स्नैचिंग करते थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सेक्टर-58 के फैक्ट्री एरिया में कई वारदात कर चुके हैं। बदमाशों के खिलाफ कई थानों में मामले दर्ज हैं। पूर्व में भी यह लोग कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed