फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   39 candidates will try their luck in all the three assembly seats

तीनों विधानसभा सीटों पर 39 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत

Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
39 candidates will try their luck in all the three assembly seats
ग्रेटर नोएडा। जिले की जेवर, दादरी व नोएडा विधानसभा सीटों पर कुल 39 प्रत्याशी चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमाएंगे। बृहस्पतिवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद हर सीट पर प्रत्याशियों की संख्या तय हो गई है। सबसे अधिक दादरी विधानसभा सीट पर 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि सबसे कम जेवर सीट पर 12 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

नोएडा सीट पर 13 प्रत्याशी हैं। सभी को चुनाव चिह्न बांट दिए गए हैं। दोपहर तीन बजे तक तीनों सीटों के रिटर्निंग अफसरों ने नाम वापसी का मौका दिया था, लेकिन एक भी प्रत्याशी नाम वापसी के लिए नहीं पहुंचा। दोपहर तीन बजे तक इंतजार करने के बाद रिटर्निंग अफसरों ने प्रत्याशियों की सूची फाइनल कर दी।
विज्ञापन

किसी को चुनाव चिह्न कैंची मिली तो किसी को चप्पल
जिला प्रशासन ने सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांट दिए हैं। किसी प्रत्याशी को कैंची तो किसी को हेलीकॉप्टर चिह्न दिया गया है। इनके अलावा त्रिभुज, लैपटॉप, फुटबॉल, बाल्टी, जंजीर, तीर-कमान, चारपाई समेत अन्य चिह्न भी दिए गए हैं। एक प्रत्याशी ने चप्पल चिह्न लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed