फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   36 infected of corona found, 26 people became healthy

कोरोना के 36 संक्रमित मिले, 26 लोग हुए स्वस्थ

Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
36 infected of corona found, 26 people became healthy
नूंह। बुधवार को जिले में कोरोना 36 संक्रमित आए। जोकि इस सीजन के सबसे अधिक संक्रमित है इससे पहले जिले में सर्वाधिक 34 संक्रमित आए। हालांकि राहत की बात रही की 26 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। इससे पूर्व मंगलवार को एक साथ 22 संक्रमित आए। अब मेडिकल कॉलेज में 4 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 2 व अन्य अस्पतालों में भी 1 मरीज उपचाराधीन है। 36 संक्रमितों में से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज 12, जवाहर नवोदय बाई 9 तावडू व नूंह 3-3, खानपुर घाटी 2 व फिरोजपुर झिरका, मांडीखेड़ा, उजीना, जौरासी, फतेहरपुर, सराय, बीमा व तिरवाड़ा में एक एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 125 सक्रिय कोरोना मरीज है। इनमें से 118 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम आईसोलेशन में किया गया है। अभी तक कोरोना के जिले में 5332 संक्रमित आए है इनमें से 5073 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 124 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5194 लोगों की रिपोर्ट आना बाकि है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजीटिव रेट 9.14 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 95.47 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे जिले में बढ़ रही है ऐसे में लोगों को हर हाल में सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

3963 लोगों का हुआ टीकाकरण
बुधवार को जिले में कुल 3963 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 846, 2608 को दूसरी, 24 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 465 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानि कुल 3963 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 719300, 291468 दूसरी, 15 से 18 को 24469 व इसके अलावा अभी तक कुल 655 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 10 लाख 11 हजार का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन

टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें
उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा कि जिले में टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए लोग आगे आए। कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। हर हाल में सभी लोग अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। सभी पात्र लोग जल्द अपना टीकाकरण अवश्य कराएं। तभी जाकर हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed