फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   349 challans issued for drunk driving in seven days.

Noida News: शराब पीकर वाहन चलाने पर सात दिन में 349 चालान

Sun, 26 Jul 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
349 challans issued for drunk driving in seven days.
गुरुग्राम। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। बीते सात दिनों में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 349 चालकों के चालान किए हैं। इस दौरान आठ वाहनों को जब्त भी किया गया। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई 19 से 25 जुलाई के बीच की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शराब पीकर वाहन चलाने से चालक खुद के साथ-साथ अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डालते हैं। ऐसे में सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। पुलिस की ओर से लगातार वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान होने की स्थिति में चालक का ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया जाता है। इस अवधि में चालक किसी भी वाहन का संचालन नहीं कर सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed