फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   33 general proposal discussed in 81st board meeting Yamuna Expressway Authority

गौतमबुद्ध नगर: फिल्म सिटी से सीधा जुड़ेगा यमुना एक्सप्रेसवे, बोर्ड बैठक में 33 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Wed, 26 Jun 2024 06:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 06:34 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बुधवार को बोर्ड बैठक हुई। इस बैठक में 33 आम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
33 general proposal discussed in 81st board meeting Yamuna Expressway Authority
गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की 81वीं बोर्ड बैठक में 33 आम प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसमें कई मुद्दों पर आम समेत के साथ इसे पारित किया गया। जिसमें फिल्म सिटी को यमुना एक्सप्रेसवे से सीधा जोड़ने का प्रस्ताव भी पास हो गया है। 
विज्ञापन


बोर्ड की बैठक में फिल्म सिटी पर नया 75-75  मीटर के इंटरचेंज बनेंगे। यहां जाने के लिए बड़ी गाड़ियों के लिए सुविधा होगी। अभी औद्योगिक  सेक्टर एक्सेस है। इससे वहां असुविधा होती है। प्राधिकरण के भूखंड सरेंडर करने पर आवंटी को प्राधिकरण पैसा छह फीसदी ब्याज के साथ वापस करेगा। 
विज्ञापन


एनवर्ट और सुपरटेक कंपनी के द्वारा यमुना प्राधिकरण का पैसा नहीं देने पर आवंटन रद किया। दोनों 900 एकड़ के प्लाट हैं। मिक्स लैंड यूज और डाटा सेंटर पार्क की योजना को शासन स्तर पर अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। बिल्डर पर सुपर टेक प्लाट सेक्टर-17 में छह से सात आवंटियों का कोई बकाया नहीं है। इनको रजिस्ट्री करने के लिए अनुमोदन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में आवासीय ग्रुप हाउसिंग टाउनशिप में निर्माण कार्य के लिए 31 दिसंबर तक के लिए समय सीमा बढ़ाई गई है। ईस्टर्न पेरिफेरल का एनएचएआई को जो काम दिया गया है, उसकी सैद्धांतिक स्वीकृति दी गई है। काम यमुना प्राधिकरण करेगा। इंटरचेंज और वीआईपी प्रवेश एनएचएआई करेगा। 


81वीं बोर्ड बैठक में यमुना प्राधिकरण के नए और पुराने सेक्टर जो 25 एकड़ से अधिक के हैं, उनमें प्राथमिकता रहेगी देश की बड़ी कंपनी भाग लें। इससे विश्वस्तरीय टाउन शिप बनेगी। इंजीनियरिंग का रखरखाव भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed