{"_id":"647f3ac942c0e441cd0d643d","slug":"32-illegal-farm-houses-built-in-submergence-area-demolished-noida-news-c-1-gnd1002-602764-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डूब क्षेत्र में बने 32 अवैध फॉर्म हाउस ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डूब क्षेत्र में बने 32 अवैध फॉर्म हाउस ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूब क्षेत्र में बने 32 अवैध फॉर्महाउस ध्वस्त
नोएडा प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 1.10 लाख वर्गमीटर में किए गए थे अवैध निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। प्राधिकरण ने यमुना नदी के डूब क्षेत्र में मंगलवार को 32 अवैध फॉर्महाउसों को ध्वस्त कर दिया। यह फॉर्महाउस करीब 1.10 लाख वर्गमीटर में बने थे। इसे हटाने के लिए प्राधिकरण ने कई बार नोटिस जारी किया, लेकिन अवैध तरीके से निर्माण करने वालों ने नोटिस के बाद भी कुछ नहीं किया।
मंगलवार सुबह 10 बजे सेक्टर-135 स्थित ग्राम नगली नगला, असदुल्लापुर, छपरौली बांग और दोस्तपुर मंगरौली में अवैध तरीके से डूब क्षेत्र में करीब 1.10 लाख वर्गमीटर पर बने 32 अवैध फार्महाउसों को ध्वस्त किया गया। यहां वर्क सर्किल-नौ, भूलेख विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण के करीब 100 छोटे-बड़े कर्मचारी, तीन जेसीबी मशीनें और पांच डंपरों का प्रयोग किया गया। भूमि की कीमत करीब 40 करोड़ आंकी गई।
प्राधिकरण की सीईओ ने नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र के अंतर्गत यमुना और हिंडन के डूब क्षेत्र में अवैध तरीके से कॉलोनियां काटने और फॉर्म हाउसों के निर्माण को देखते हुए इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया है। इसी कड़ी में प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाती रही है।
विज्ञापन
-- -
भूमाफिया के चंगुल में न फंसें लोग
प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने लोगों को आगाह किया है कि वे नदियों के डूब क्षेत्र और नोएडा के अधिसूचित क्षेत्र में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों एवं फॉर्महाउसों के कारोबार में संलिप्त भूमाफिया के चंगुल में न फंसें। नोएडा के डूब क्षेत्र में कोई भी निर्माण पूरी तरह से वर्जित है। ऐसी हालत में किसी अवैध फॉर्महाउसों के खरीद फरोख्त के कार्यों में शामिल न हों।
-- --
भविष्य में भी कार्रवाई करेगा प्राधिकरण
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे भूमाफिया के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी। यहां पुलिस बल की सहायता से बलपूर्वक अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। इसमें शामिल भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।