{"_id":"5be8bea2bdec22174b2c35f5","slug":"31541979810-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण
---
जुर्माना अदा नहीं करने वाले आगे भी नहीं कर पाएंगे निर्माण कार्य
- प्रदूषण फैलने वालों पर होगी सख्ती, कड़ी कार्रवाई की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। शहर में कई संस्थाओं और लोगों पर पर्यावरण को प्रदूषित करने पर जुर्माना लगाया गया था। इनमें से कई ने जुर्माना अदा नहीं किया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन के मुताबिक जुर्माना अदा नहीं करने वाले रोक हटने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करा पाएंगे।
सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों कुछ स्थानों और संस्थाओं पर प्रदूषण फैलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया था। उनके द्वारा जुर्माना अदा न करने पर ड्रम भी बजवाया गया था। मगर फिर भी जुर्माना नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले लोगों को चिह्नित करा लिया गया है। ऐसे लोगों की लिस्ट केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी जाएगी। वहां से कार्रवाई के लिए आदेश मिलने पर कठोर कार्रवाई करनी शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी इसी सप्ताह एक समीक्षा बैठक करेंगे और जिले स्तर पर बड़ा अभियान चलाकर कार्रवाई कराएंगे। जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ही उनकी जांच करेगी और फिर कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। इस बार प्रदूषण को बढ़ाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।