{"_id":"5b59c2914f1c1b0c718b63b5","slug":"31532609169-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरुर्खनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरुर्खनगर
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखनगर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन पर लगाए 2 हजार पौधे
-15 अगस्त को स्टेशन पर होगी खेल प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। रेलवे विभाग की ओर से फर्रुखनगर के ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन पर हरित दिवस मनाया गया। इस अवसर पर करीब 2 हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के जीएम विश्वेष चौबे ने स्टेशन परिसर में पौधारोपण कर किया।
इस मौके पर जीएम चौबे ने कहा कि फर्रुखनगर का यह रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक है। पिछले दो-तीन माह में विभाग ने यहां विकास कार्य कराएं हैं। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर विभाग द्वारा स्टेशन परिसर में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पौधरोपण पर जोर दिया और कहा कि अधिक से अधिक पौधरोपण से पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों व यात्रियों ने विभिन्न समस्याओं की आपूर्ति के लिए जीएम को मांग पत्र सौंपा।
इस मौके पर रेलवे विभाग के पीसीई नवीन चोपड़ा, डीआरएम आरएन सिंह, एसआरडीईएनसी बिजेंद्र सिंह, एडीआरएम राजीव धनखड़, एसआरडीईएनएस-5 एमके कामरा, एडीईएन दीपिका, किसान नेता राव मानसिंह, जिला परिषद के उपप्रमुख संजीव यादव, जिला पार्षद विजयपाल संटी, नपा चेयरमैन सुमन यादव, उपाध्यक्ष जयंती जाटव, पार्षद कप्तान सिंह शर्मा, मुकेश कुमार सैनी व पूर्व सरपंच राव लाल सिंह अन्य प्रमुख ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे।