फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   30 thousand units of electricity will be generated daily from waste disposal, a plant will be built

Noida News: कूड़ा निस्तारण से रोज पैदा होगी 30 हजार यूनिट बिजली, बनेगा प्लांट

Sat, 26 Jul 2025 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
30 thousand units of electricity will be generated daily from waste disposal, a plant will be built
वेस्ट टू एनर्जी मॉडल : नोएडा प्राधिकरण ने गोवा की तर्ज पर वेस्ट टू एनर्जी मॉडल का चयन किया, सेक्टर-123 में बनेगा 300 मीट्रिक टन का प्लांट
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में कूड़ा प्रबंधन बेहतर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने गोवा की तर्ज पर वेस्ट टू एनर्जी मॉडल का चयन किया है। अब सेक्टर-123 में 300 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता का कूड़ा निस्तारण प्लांट लगवाएगा। कूड़े से बायोगैस और बिजली बनाई जाएगी। इस प्लांट से एक दिन में करीब 30 हजार यूनिट बिजली तैयार होगी।
प्लांट लगाने में 180 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। प्राधिकरण रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर एजेंसियों से प्रस्ताव मांगेगा। गोवा में वेस्ट टू एनर्जी मॉडल के दो प्लांट है जिनमें कूड़ा निस्तारण और उससे बिजली उत्पादन एक साल से हो रहा है। पिछले दिनों नोएडा प्राधिकरण की टीम ने गोवा का दौरा किया था। अब उसी तर्ज पर नोएडा में भी वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी है।
विज्ञापन

गोवा में प्लांट का संचालन कर रही एजेंसी और जन स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को प्राधिकरण में प्रजेंटेशन दिया। इस दौरान सीईओ डॉ. लोकेश एम, एसीईओ संजय खत्री व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि यह प्लांट किस तरह से नोएडा में उपयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज निकलता है 760 मीट्रिक टन कूड़ा
इस समय शहर में रोजाना 600 मीट्रिक टन गीला और 160 मीट्रिक टन सूखा निकल रहा है। ग्रेटर नोएडा के अस्तौली में प्रस्तावित प्लांट के काम में तेजी न होने से प्राधिकरण अपनी खुद की तैयारी कर रहा है।

--------------

सेक्टरों और सोसाइटियों के लिए 6 छोटे प्लांट

प्राधिकरण ने छह छोटे कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की योजना भी बनाई है। अलग-अलग सेक्टर में लगने वाले इन प्लांट की क्षमता 40 मीट्रिक टन प्रतिदिन होगी। इसमें 25 मीट्रिक टन गीले कूड़े का निस्तारण बायोमेथिनाइजेशन से होगा। 15 मीट्रिक टन सूखे कूड़े का निस्तारण छंटनी और फिर उपयोग से होगा। इसके लिए भी शनिवार को प्राधिकरण में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रस्तुतिकरण दिया गया। ये प्लांट पीपीपी मॉडल पर लगेंगे। प्राधिकरण को लगाने और संचालन दोनों का कोई खर्च नहीं देना होगा। सेक्टर-34, 52, 100, 50, 30, 51, 71 में ऐसे प्लांट पहले से ही लगे हैं।


----------------

कोट-

वेस्ट टू एनर्जी मॉडल पर नोएडा में 300 मीट्रिक टन क्षमता का प्लांट गोवा की तरह लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसका प्रस्तुतिकरण भी हो गया है। अब आगे रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर एजेंसियों से आवेदन मांगे जाएंगे।- एसपी सिंह, जीएम, जन स्वास्थ्य, नोएडा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed