{"_id":"61f035e6c05a8666295333f6","slug":"30-infected-of-corona-found-in-the-district-mewat-news-noi6288390179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 30 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 30 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। मंगलवार को जिले में कोरोना 30 संक्रमित आए। राहत की बात यह रही की 57 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। कोरोना से इससे पहले जिले में सोमवार को 51 संक्रमित आए। अभी तक तीसरी लहर में 568 संक्रमित आए है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97-97 जोन बनाए गए है।
अब मेडिकल कॉलेज में 7 व जिला नागरिक अस्पताल मांडीखेड़ा में कोरोना के 1 व अन्य अस्पतालों में भी 4 मरीज उपचारधीन है। 148 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। 30 संक्रमितों में से शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज, नलहड़, फिरोजपुर झिरका, तावडू 3-3 व सराय, जाटका शिशवाना में 2-2 संक्रमित आए। इसके अलावा नूंह, मांडीखेड़ा, इंडरी, उमरा, गोलपुरी, नावली, पीपाका, आलदौका, जौरासी, पीएचसी कालियाका, हसनपुर, कुर्थला, कंवरसिका, कलवाड़ी, शाहचौखा व जाली खोरी में एक एक संक्रमित आया। अब जिले में कुल 160 सक्रिय कोरोना मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 5589 संक्रमित आए है इनमें से 5303 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 126 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5426 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दूबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 11.48 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 94.88 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे।
5080 लोगों का हुआ टीकाकरण
मंगलवार को जिले में कुल 5080 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पहली 962, 3711 को दूसरी, 16 बुजुर्ग व 15 से 18 वर्ष के 391 किशोरों का टीकाकरण किया गया। यानी कुल 5080 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में पहली डोज 731329, 323641 दूसरी, 15 से 18 को 26810 व इसके अलावा अभी तक कुल 765 लोगों को बूस्टर डोज लगी है। अभी तक जिले में कुल 10 लाख 55 हजार का टीकाकरण किया गया है।