{"_id":"5d0d05588ebc3e3ec64d63fd","slug":"3-lakh-loot-throught-olx-mewat-news-noi4448307150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स के जरिये तीन लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएलएक्स के जरिये तीन लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएलएक्स के जरिए तीन लाख की लूट
पुन्हाना। पुन्हाना इलाके में ओएलएक्स के जरिये लूट का एक और मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेेश के बिजनौर निवासी तीन लोगों से पुन्हाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के पास जंगलों में तीन लाख रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिए गए। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने अज्ञात सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता जितेंद्र पुत्र भंवर सिंह निवासी बिजनौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जून को उसके छोटे भाई बिजेंद्र ने ओएलएक्स पर एक गाड़ी का विज्ञापन देखा, जिसके बाद संबधित नबंरों पर उन्होंने संपर्क किया तो उक्त लोगों ने गाड़ी की कीमत तीन लाख 70 हजार रुपये बताई और गाड़ी लेने के लिए पुन्हाना आने को कहा। 18 जून को दोनों भाई अपनी गाड़ी से चालक राजेंद्र के साथ गाड़ी लेने के लिए पुन्हाना आ गए। वहां से एक बाइक पर एक व्यक्ति उन्हें गांव पिपरौली के जंगलों में ले गया। इसके बाद वहां पर तीन बाइकों पर छह नकाबपोश बदमाश पहुंच गए, जिन्होंने आते ही देसी कट्टा दिखाकर उनसे तीन लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य कीमती सामान छीन लिए और पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। जल्द ही पहचान कर आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।