फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   2nd time indrajit become minister, celebration

राव इंद्रजीत के दोबारा मंत्री बनने पर खुशी का आलम

Thu, 30 May 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
2nd time indrajit become minister, celebration
राव इंद्रजीत के दोबारा मंत्री बनने पर खुशी का आलम
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। गुड़गांव लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद राव इंद्रजीत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोबारा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर शहर के भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन चावला ने कहा कि इसे खुशी का दिन बताते हुए कहा कि इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। डॉ.महेंद्र गर्ग ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि हर भाजपाई को राव इंद्रजीत सिंह पर गर्व है कि वे दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होने में कामयाब हुए हैं। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने खुशी में आतिशबाजी की। लोगोा ने कहा कि राव इंद्रजीत से हर मतदाता को बड़ी उम्मीद है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले भी राव इंद्रजीत सिंह ने मेवात में काफी विकास किया है और इस बार मेवात का और अधिक विकास कर जिले को आगे बढ़ायेंगे। इस मौके पर छोटेलाल, संजय, महेंद्र, अर्जुन देव चावला, पूर्व प्रधान नगरपालिका महामंत्री राजकुमार गर्ग, नरदेव आर्य, कौशिक गौरव जैन छगन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed