फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   29 cows freed from the clutches of smugglers

तस्करों के चंगुल से 29 गोवंश मुक्त कराए

Fri, 17 Sep 2021 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
29 cows freed from the clutches of smugglers
नूंह/ फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने गो तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तस्करों के चंगुल से 29 गोवंश मुक्त कराए हैं। नूंह सीएस स्टाफ के प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में 11 गोवंश को बरामद करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कासिम निवासी गांव बैहत जिला सहानपुर (यूपी) और कायम अली निवासी गांव भैणी कलां (पंजाब) के रूप में हुई। आरोपी तस्करी के लिए गोवंश को नूंह से राजस्थान ले जाने की फिराक में थे। लेकिन पुलिस ने सूचना के आधार पर तस्करों को नूंह के शहीदी पार्क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोवंश को गोशाला में छुड़वा दिया है। तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, गो तस्करी के दूसरे मामले में फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ ने सूचना के आधार पर नगर के तिजारा रोड से 18 गोवंश मुक्त कराए हैं। हालांकि, पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने गुलफाम निवासी अडबर और राजू निवासी टाई थाना नूंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed