{"_id":"5e9de2768ebc3ed5a72716bf","slug":"26-patient-got-discharge-from-hospital-mewat-news-noi5060710118","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 संक्रमितों ने दी कोरोना को मात
विज्ञापन
नूंह/पुन्हाना। शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नूंह के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के बाद कोरोना के 26 मरीजों को स्वस्थ होने पर सोमवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें 6 पलवल, 3 गुरुग्राम, 2 फरीदाबाद और 15 नूंह जिले के शामिल हैं। अब यहां चारों जिलों के कुल 53 संक्रमित मरीज भर्ती हैं। यहां से अभी तक 54 मरीजों को ठीक कर 14 दिन के क्वारंटीन में भेजा जा चुका है। मरीजों के डिस्चार्ज होने के मौके पर नूंह डीसी पंकज, एसपी नरेंद्र सिंह बिजारनियां, सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र यादव, निदेशक नल्हड़ मेडिकल कालेज डॉक्टर यामिनी व उपस्थित सभी चिकित्सकों ने ताली बजाकर सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया।
शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज की निदेशक यामिनी कपूर ने बताया कि नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम जिलों से यहां पर कुल 107 कोरोना मरीज भर्ती हुए थे जिनमें से 28 अब से पहले और 26 सोमवार को डिस्चार्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है उन्हें फिलहाल प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन केंद्र में 14 दिन रखा जाएगा उसके बाद उनका फिर से एक जांच होगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव पाए जाने पर सभी को घर जाने की इजाजत दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो कोरोना का मरीज ठीक हो जाता है उसका खून दूसरे कोरोना मरीज के लिए एक अमृत का काम करता है। ठीक होने वाले मरीजों को रक्तदान करना चाहिए।
जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 57 मामले सामने आए हैं जिनमें से 23 ठीक हो गए हैं। जिले में अब 34 संक्रमित हैं। 2322 लोगों को निगरानी पर रखा गया जिनमें से 380 का समय पूरा हो गया है तथा 1942 अभी भी सर्विलांस पर हैं। जिले के 34 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक 1432 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जिनमें से 1258 निगेटिव आए हैं जबकि 57 पॉजिटिव मिले हैं। अभी भी 117 सैंपलों के जांच का इंतजार है। - डॉ. विरेंद्र यादव, सिविल सर्जन, नूंह