फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 thousand prize crook arrested in police encounter

Noida: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; ज्वेलरी से भरा बैग बरामद

Fri, 24 Feb 2023 01:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Feb 2023 01:45 PM IST
सार

सेक्टर-58 पुलिस की टीम बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-62 डी पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रूकने का इशारा किया। तब बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
25 thousand prize crook arrested in police encounter
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस के साथ बृहस्पतिवार रात को हुई मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान झुंडपुरा निवासी फिरोज के रूप में हुई है। वह सेक्टर-49 क्षेत्र में एक लूट में वांछित था। 

विज्ञापन


इसी मामले में उस पर इनाम घोषित किया गया था। सेक्टर-62 में हुई इस मुठभेड़ में मौके से पुलिस ने चोरी की स्कूटी व लूट-चोरी की ज्वेलरी बरामद की है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस की टीम बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-62 डी पार्क के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रूकने का इशारा किया। तब बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जबावी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश के पास से ज्वेलरी भरा बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस मुठभेड़ में बदमाश चिंटू गिरफ्तार
उधर, नोएडा कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। बहलोलपुर के पास हुई मुठभेड़ में घायल आगरा निवासी सुरेश उर्फ चिंटू बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर लूट के एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को अलग अलग स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। बहलोलपुर गांव के सर्विस रोड के ग्रीन बेल्ट के पास बाइक पर सवार संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाश ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed