फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   25 crore theft case; Gopal had formed a 'rogue company' with relatives

25 करोड़ चोरी का मामला ; गोपाल ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बनाई थी ‘बदमाश कंपनी’

Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
25 crore theft case; Gopal had formed a 'rogue company' with relatives
मनोज कुमार
विज्ञापन

नोएडा। 25 करोड़ रुपये की चोरी में मास्टर माइंड गोपाल ने अपने ही रिश्तेदारों की बदमाश कंपनी बनाकर वारदात की थी। उसके गिरोह में 10 से अधिक लोग शामिल थे। जिनमें सभी उसके रिश्तेदार या परिचित थे। इनमें से किसी भी आरोपी के खिलाफ किसी थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है।
गाजियाबाद में लोनी के गांव कोतवालपुर निवासी गोपाल कसाना को जब पता चला कि ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी सोसाइटी में करोड़ों रुपये का माल है तो उसने ऐसे युवकों को चुना जो उसके दोस्त या रिश्तेदार थे। उसने भूड़ा और सिलारपुर के युवकों से संपर्क साधा था और एक युवक के आफिस पर इसकी साजिश रची थी। इस काम के लिए नए युवा तलाश किए गए थे। रिश्तेदारी के युवाओं को इसलिए चुना गया था कि जो भी पैसे आएंगे अपने लोगों के पास रहेंगे। साथ ही यदि चोरी की सुरागकसी होती है तो कोई भी साथी रिश्तेदार होने के कारण इस घटना को किसी को बताएगा नहीं। साल-2020 सितंबर में चोरी के बाद सभी ने अपना हिस्सा लेकर सामान्य दिनों की तरह जीवन व्यतीत करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

अचानक हुई तरक्की से हैरान थे ग्रामीण
भूड़ा गांव निवासी चारों आरोपी ठीक-ठाक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन हाल ही में इन युवाओं की लाइफ स्टाइल में अचानक बदलाव आया था। जिसे देखकर गांव और आसपड़ोस के लोग हैरान थे। कुछ दिन पहले तक बेरोजगार रहे युवा अचानक अपने परिजनों को गिफ्ट देने लगे थे। साथ ही काफी पैसे खर्च करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed