{"_id":"60c7b4c38ebc3e3fe62f4f83","slug":"25-crore-theft-case-corporate-hatched-a-conspiracy-to-implicate-me-kislay-noida-news-noi5875263144","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 करोड़ चोरी का मामला ; कॉरपोरेट ने रची मुझे फंसाने की साजिश: किसलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 करोड़ चोरी का मामला ; कॉरपोरेट ने रची मुझे फंसाने की साजिश: किसलय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। सिल्वर सिटी सोसाइटी के फ्लैट से करोड़ों रुपये और सोने की चोरी के मामले में ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी निवासी अधिवक्ता किसलय पांडेय पर आरोप लग रहे हैं। सोमवार को अमर उजाला संवाददाता से बातचीत में किसलय ने दावा किया कि कॉरपोरेट जगत की कुछ बड़ी कंपनियों के खिलाफ कई केस करने की वजह से उन्हें फंसाया जा रहा है।
किसलय के अनुसार किसी और का काला धन उनके नाम पर थोपा जा रहा है। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने दावा किया कि सिल्वर सिटी सोसाइटी में उनका कोई फ्लैट नहीं है। उन्होंने बताया कि आम्रपाली सोसाइटी में उनकी प्रॉपर्टी है और कुछ गाड़ियां हैं। यह सभी कानूनी रूप से वैध हैं, इन सभी के लिए उन्होंने टैक्स दिया है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के पास कोई भी सुबूत नहीं है। पुलिस को इस बात की भी जांच करनी चाहिए जो कॉरपोरेट हाउस उनके खिलाफ यह मामला बना रहे हैं, उनकी किसलय पांडेय से क्या रंजिश हैं।
----
तीन वर्षों से विदेश में हूं, जल्द लौटकर आऊंगा
किसलय ने दावा किया कि वह पिछले तीन वर्षों से देश से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द लौटकर भारत आएंगे और अपना पक्ष रखेंगे। इस बाबत उनकी डीसीपी से भी बात हुई है। किसलय ने इस बात से भी इनकार किया कि प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उनके घर पर जाकर पूछताछ की। जिस समय ईडी के पूछताछ की बात कही जा रही है उस समय उनकी पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने गई थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री समेत नोएडा कमिश्नर से की है ईमेल के माध्यम से शिकायत
किसलय पांडेय ने बताया कि पुलिस द्वारा उनका नाम अनावश्यक घसीटने पर उन्होंने इसकी शिकायत ईमेल के माध्यम से की है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्य सचिव और नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत की है। किसलय ने बताया कि अभी वह अपने काम से विदेश में हैं।
डेल्टा नहीं पाई वन में किराये पर लिया गया था फ्लैट
सिल्वर सिटी सोसाइटी के जिस फ्लैट की तलाश पुलिस कर रही थी, उसका पता चल गया है। पहले जहां इसे डेल्टा-1 सेक्टर में बताया जा रहा था, लेकिन बाद में यह पाई-1 सेक्टर में होने की बात सामने आई है। सोसाइटी के टावर नंबर-5 में यह फ्लैट किराये पर लिया गया था। सितंबर 2020 में सामान गायब होने के बाद किसी ने मकान मालिक से संपर्क भी नहीं किया। सोसाइटी के एक निवासी के अनुसार इसके बाद अक्तूबर 2020 में फ्लैट मालिक ने फ्लैट को दोबारा किराये पर एक परिवार को दे दिया था।
सिल्वर सिटी और आम्रपाली सोसाइटी में पहुंची पुलिस
सोमवार को नोएडा पुलिस की टीम आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी और सिल्वर सिटी-2 सोसाइटी पहुंची पुलिस ने सोसाइटी में विजिटर रजिस्टर चेक किए और लोगों से पूछताछ की।