फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   247 cases in one day, 1113 patients in the first 6 days of October

एक दिन में 247 केस, अक्तूबर के शुरुआती 6 दिन में 1113 मरीज

Wed, 07 Oct 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
247 cases in one day, 1113 patients in the first 6 days of October
एक दिन में 247 केस, अक्तूबर के शुरुआती 6 दिन में 1113 मरीज
विज्ञापन

नोएडा। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही केसों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना के 247 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 10 सितंबर को 251 मरीज मिले थे। बीते 6 दिन में 1113 नए मरीज मिल चुके हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 14163 हो गया है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।

सितंबर से पहले एक दिन में 200 का आंकड़ा कम देखने को मिलता था, लेकिन सितंबर और अक्तूबर में 200 की संख्या पार होना आम होता जा रहा है। सक्रिय केसों के मामले में गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में 8वें स्थान है। वहीं, डिस्चार्ज के मामले में 7वें नंबर है। मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार जिले में 158 मरीजों ने कोरोना मात दी। इसके साथ ही महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 12673 हो गई है। जबकि, जिले में सक्रिय केसों की संख्या 1434 है। 56 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। अक्तूबर के शुरुआती 6 दिन में दो बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है। महीने की शुरुआत 217 नए मरीजों से हुई थी। वहीं, 1 से 6 अक्तूबर के बीच 1171 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में मृत्यु दर 0.4 प्रतिशत है। वहीं, 10.1 प्रतिशत सक्रिय मरीज हैं। जबकि, 89.5 प्रतिशत स्वास्थ्य दर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed