फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   24 hours emergency service being provided in gyms during Holi holiday

Noida News: होली अवकाश पर जिम्स में 24 घंटे दी जा रही इमरजेंसी सेवा

Sun, 24 Mar 2024 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 08:20 PM IST
विज्ञापन
24 hours emergency service being provided in gyms during Holi holiday
होली अवकाश पर जिम्स में 24 घंटे दी जा रही इमरजेंसी सेवा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। होली के दिन अवकाश होने के कारण मरीजों को दवा, इलाज के लिए समस्या नहीं हो, इसके लिए कासना स्थित राजकीय आर्युविज्ञान संस्थान (जिम्स) में रविवार से हुडदंग व हादसे में घायलों के लिए इमरजेंसी की सुविधा दी जा रही है। मरीजों के इलाज के लिए इमरजेंसी में अस्पताल प्रशासन की ओर से करीब 15 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। ताकि मरीजों को 24 घंटे सेवा मिल सके। वहीं, अस्पताल में भर्ती जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों की देखरेख व इलाज की जिम्मेदारी भी इन्हीं डॉक्टरों की होगी।


जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में करीब 15 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। इमरजेंसी में डॉक्टरों के साथ दवाएं और अन्य चिकित्सा संबंधी सामान जरूरत के मुताबिक उपलब्ध करा दी गई है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों तत्काल भर्ती करके उन्हें इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे घायल मरीजों को निजी अस्पताल में न जाना पड़े। वहीं, अस्तपाल में करीब 400 मरीज जरनल वार्ड में भर्ती हैं। उनकी देखरेख व इलाज की जिम्मेदारी भी इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed