{"_id":"6069fafd8ebc3e59067dbd11","slug":"23-lakh-tire-tubes-stolen-from-truck-mewat-news-noi5752599168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 23 लाख के टायर-ट्यूब चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से 23 लाख के टायर-ट्यूब चोरी
विज्ञापन
तावड़ू। चेन्नई से गुरुग्राम धारूहेड़ा की तरफ आ रहे एक ट्रक से लगभग 23 लाख के टायर-ट्यूब चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी निदेशक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीआरएस दिलीप रोड लाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हरमिंदर सिंह पाल ने बताया कि 26 मार्च को कंपनी का ट्रक चेन्नई से 241 टायर-ट्यूब लोड कर गुरुग्राम धारूहेड़ा के लिए चला था। ट्रक पर अयूब निवासी अलालपुर चालक और राहुल निवासी केन्चनेर, राजस्थान परिचालक था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्हें तावडू घाटी में गाड़ी गिरने की सूचना मिली। लगभग 11 बजे वह गाड़ी के पास पहुंचे। इस दौरान चालक-परिचालक गायब थे। परिचालक राहुल का फोन भी बंद था और चालक अयूब ने उन्हें थोड़ी देर में आने के लिए कहा। लेकिन, चालक पहुंचा नहीं। आरोप है कि गाड़ी की सील भी टूटी थी। इसके बाद उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। उनको गाड़ी में सिर्फ 41 टायर मिले। जबकि, 199 टायर-ट्यूब गायब थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चालक अयूब और परिचालक राहुल ने मिलीभगत कर 199 टायर-ट्यूब बेच दिए हैं। गाड़ी को सीलखो गांव में छोड़कर दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। अब तक दोनों फरार हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी से चोरी हुए टायर-ट्यूब कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। पुलिस ने कंपनी निदेशक हरमिंदर पाल सिंह के बयान पर आरोपी चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।