फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   23.5 cheated on facebook by friendship in the name of foreign woman

विदेशी महिला के नाम से फेसबुक पर दोस्ती कर 23.5 लाख ठगे

Wed, 27 Nov 2019 06:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2019 06:40 AM IST
विज्ञापन
23.5 cheated on facebook by friendship in the name of foreign woman
facebook frauds

फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से एकाउंट बनाकर शातिरों ने बीटा-टू थाना क्षेत्र के अल्फा-टू सेक्टर निवासी प्रोडक्शन मैनेजर से 23.5 लाख रुपये ठग लिए। विदेश से उपहार में आभूषण और विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर ठगी की गई। पीड़ित ने एसएसपी से इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में अल्फा-टू सेक्टर निवासी मनोज उपाध्याय ने बताया कि वह फरीदाबाद की कंपनी में प्रोडक्शन मैनेजर हैं। फेसबुक पर उनकी दोस्ती एक विदेशी महिला से हुई थी।
विज्ञापन


आरोपी ने लंबे समय तक उनके साथ चेटिंग की और फिर फोन पर बात करने लगी। महिला, मनोज को उपहार भेजने की बात करती थी। 20 मई को एक अन्य महिला का उनके पास फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका विदेश से एक पार्सल आया है। उसमें 35 लाख के आभूषण और 15 लाख की विदेशी करेंसी है। कॉलर ने टैक्स आदि के नाम पर मनोज से 23.5 लाख रुपये जमा करने को कहा।


मनोज को रुपया जमा कराने के लिए कुछ दिन का समय भी दिया। मनोज ने बैंक से ऋण लेकर रुपये आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की मांग की है। बताया जा रहा है फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर ठगी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed