{"_id":"62952d888fb95d5b65195788","slug":"227-students-from-20-countries-willing-to-study-in-gautam-buddha-university-noida-news-noi651493847","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 20 देशों के 227 विद्यार्थी पढ़ने को इच्छुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में 20 देशों के 227 विद्यार्थी पढ़ने को इच्छुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संदीप वर्मा)। इस शैक्षणिक सत्र में भारत सरकार के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की ओर से 20 देशों के 227 विद्यार्थियों ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में दाखिले की इच्छा जताई है। इस वर्ष रिकॉर्ड विदेशी विद्यार्थियों के दाखिला लेने की संभावना है।
जीबीयू में विदेशी विद्यार्थियों के आवेदन आईसीसीआर के अलावा भारत सरकार के कार्यक्रम स्टडी बुद्धिज्म इन इंडिया के जरिए आते हैं। इसके अलावा वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों के मौखिक प्रचार से भी जीबीयू कई देशों में विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और बौद्ध अध्ययन पर कोर्स विदेशी विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। जीबीयू के अंतरराष्ट्रीय नामांकन विभाग के अनुसार, अब तक 227 आवेदन लगभग 20 देशों से आईसीसीआर के पोर्टल के मार्फत आ चुके हैं। वहीं, जीबीयू प्रशासन इसकी संख्या और बढ़ने की भी उम्मीद जता रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि 2020-21 के शैक्षणिक सत्र में 22 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। वहीं 2021-22 के सत्र में 40 विदेशी विद्यार्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया। इनमें 37 विदेशी छात्रों ने बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता विभाग के पाठ्यक्रमों में रुचि ली थीं।
डीएएसए योजना से भी आएंगे विदेशी विद्यार्थी
विवि कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जीबीयू में विदेशी विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने का प्रयास करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भारत सरकार की डायरेक्ट एडमिशन ऑफ स्टूडेंट अब्रॉड (डीएएसए)-2022 के तहत भी आवेदन किया गया है। जिससे विवि इसकी सूची में शामिल हो सके। इससे ज्यादा से ज्यादा विदेेशी विद्यार्थियों यहां शिक्षा ग्रहण कर सकें।