फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21572 vehicles registration cancel

21,572 वाहनों का पंजीकरण निरस्त

Thu, 30 Jul 2020 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
21572 vehicles registration cancel
21,572 वाहनों का पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन

नोएडा। परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को 10 से 15 साल पुराने 21572 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए हैं। यदि यह वाहन सड़क पर चलते पाए गए तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा। वहीं 5 हजार वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें कहा गया है कि 6 माह में एनओसी लें या फिर वाहन को कबाड़ में बेचकर चेचिस जमा करा दें।
दरअसल, एनजीटी का आदेश है कि एनसीआर में डीजल के 10 साल और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहन नहीं चलेंगे। भले ही उनकी हालत अच्छी हो। गौतमबुद्ध नगर में ऐसे करीब 45 से 50 हजार वाहन हैं। इनमें से पहले चरण में करीब 26 हजार वाहनों को चिह्नित किया गया। 21572 वाहनों के संबंध में लॉकडाउन से पहले नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन वाहन मालिकों ने न तो एनओसी ली और न ही पंजीकरण निरस्त कराया। बृहस्पतिवार को इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया। अभी यूपी 16 ए, बी और सी सीरीज के वाहनों पर कार्रवाई की गई है। अब 16 डी सीरीज के वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे जिले में करा सकते हैं पंजीकरण
यदि किसी व्यक्ति के चौपहिया या दोपहिया वाहन को 10 से 15 साल पूरे हो चुके हैं और उसकी हालत अच्छी है तो ऐसे वाहनों के संबंध में जिले से एनओसी लेकर एनसीआरे से बाहर किसी दूसरे जिले में फिर से पंजीकरण कराया जा सकता है। यदि वाहन खराब हालत में है तो उसे कबाड़ में बेचकर चेचिस को परिवहन विभाग में जमा कराना चाहिए। यदि वाहन व्यवसायिक हैं और निर्देशों के अनुसार कार्रवाई नहीं की जाती तो उसका टैक्स लगातार बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed