{"_id":"5c041a2dbdec2241467246d8","slug":"21543772717-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 किलो भारवर्ग में मोनू ने जड़ा गोल्डन पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 किलो भारवर्ग में मोनू ने जड़ा गोल्डन पंच
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनू ने 52 किलो भारवर्ग में जड़ा गोल्डन पंच
गुरुग्राम। फरीदाबाद में 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच आयोजित हुई तीसरी हरियाणा राज्य स्तरीय सब जूनियर पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के मोनू ने शानदार प्रदर्शन किया। 52 किलो भारवर्ग में मोनू ने फाइनल बाउट में गोल्डन पंच मारते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इस जीत के बाद कोच मनोज कौशिक ने बताया कि जिले की तरफ से कई मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोनू के बेहतरीन प्रदर्शन ने राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए जिले की उपस्थिति दर्ज करा दी है। उसको जीत पर परिजनों, ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने भी बधाई दी।