फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all services online in noida arto office from 16 august

नोएडा : एआरटीओ कार्यालय में 16 से सभी सेवाएं ऑनलाइन

Thu, 02 Aug 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 02 Aug 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
all services online in noida arto office from 16 august
demo pic

नोएडा परिवहन विभाग ने अपनी सभी सुविधाओं को ऑनलाइन करने की तैयारी पूरी कर ली है। 15 अगस्त से इसे शुरू कर दिया जाएगा और 16 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद कोई भी आवेदन पत्र के माध्यम से स्वीकार नहीं होगा।

विज्ञापन


चाहे टैक्स जमा करना हो या फिर डुप्लीकेट आरसी लेनी हो, सभी के लिए ऑनलाइन आवेदन करके ही परिवहन विभाग के कार्यालय जाना होगा। इसके लिए लोग जनसुविधा केंद्र पर 20 रुपये की फीस देकर भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा है कि विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन हों। उन्होंने बताया कि वाहन के पंजीकरण, डुप्लीकेट आरसी, परमिट आवेदन, फिटनेस फीस और फिटनेस के लिए आवेदन भी ऑनलाइन ही करना होगा। जब व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन करके आएगा, तो उसे वहीं से (स्लाट) आने का समय भी दिया जाएगा। इससे लोगों का समय भी बचेगा और कार्यालय में भीड़ भी एकत्र नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी प्रक्रिया के ऑनलाइन होने पर कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है, इसलिए शासन ने सभी जनसुविधा केंद्रों को परिवहन विभाग से जोड़ दिया है। इससे गांव-शहर के किसी भी जनसुविधा केंद्र पर 20 रुपये फीस देकर काम कराया जा सकता है। 20 रुपये जनसुविधा केंद्र केवल सेवा देने के लिए जमा करवाएगा, जबकि फिटनेस फीस या डीएल की फीस ऑनलाइन ही जमा करानी होगी।


हैंग हो जाता है सॉफ्टवेयर
परिवहन विभाग अपनी 15 सेवाओं को ऑनलाइन करने पर जोर दे रहा है, मगर विभाग ने कभी सॉफ्टवेयर को अपग्रेड करने की योजना नहीं बनाई है, जबकि आए दिन विभाग का सॉफ्टवेयर हैंग हो जाता है। इससे लोगों की फीस जमा नहीं हो पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed