{"_id":"5b23fd364f1c1b694d8b6a91","slug":"21529085238-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएचआरडी में ठेका दिलाने के नाम पर 67.5 लाख ठगे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएचआरडी में ठेका दिलाने के नाम पर 67.5 लाख ठगे, गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएमआरटी में ठेका दिलाने के नाम पर साढ़े 67 लाख ठगे, गिरफ्तार
-आरोपी महिला दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) में टेंडर दिलाने के नाम पर कारोबारी से साढ़े 67 लाख की ठगी करने के आरोप में दिल्ली निवासी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी के मंत्रालय में कई लोगों से परिचित होने का दावा किया जा रहा है।
आरोपी महिला वसंत कुंज, दिल्ली निवासी कीं रहने वाली है। उसने सेक्टर 14 निवासी कारोबारी दिनेश अग्रवाल से मंत्रालय में ठेका दिलाने के नाम पर ठगी की। मामला करीब तीन महीने पहले का है। कारोबारी की शिकायत पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को अदालत में पेश किया। सात दिन की रिमांड पर लिया गया है। कारोबारी ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को शिकायत दी थी। बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात आरोपी रेणु अग्रवाल से हुई थी। उसने कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ अच्छे रिश्तों का हवाला देते हुए बताया था कि वह मंत्रालय में काम करती है और उसे मंत्रालय में ड्राई फ्रूट्स एवं घरेलू सामान की आपूर्ति का ठेका दिला सकती है। हामी भरने के बाद महिला को 67 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। लंबे समय तक कारोबारी को ठेका न मिलने के बाद जब उसे शक हुआ तो उसने मंत्रालय में पूछताछ की, जिसके बाद सारा मामला खुल गया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।