{"_id":"593e98331126f465358b4590","slug":"21497274419-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रंप 2
Updated Mon, 12 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैडिंग--
ट्रंप पर अब नया मुकदमा : रिपोर्ट
सब हेड---
अधिकारियों ने लगाया अपने बिजनेस साम्राज्य के जरिये विदेशी सरकारों से भुगतान और लाभ लेने का आरोप
एजेंसी
वाशिंगटन। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नए विवाद में फंस गए हैं। मैरीलैंड और वाशिंगटन के अधिकारियों ने राष्ट्रपति ट्रंप पर अपने व्यावसायिक साम्राज्य के जरिये विदेशी सरकारों से भुगतान और लाभ लेने के लिए मुकदमा किया है।
इसका खुलासा सोमवार को हुआ, जब प्रत्यावर्तनीय उपनियमन केंद्र ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह तथाकथित संगठन अमेरिकी अधिकारियों को विदेशी सरकारों से उपहार या अन्य लाभ लेने से रोकता है। एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने ट्रंप के खिलाफ नैतिकता के मुद्दों पर केंद्रित एक ऐसा ही मुकदमा जनवरी में भी दायर किया था। लेकिन सरकारी अधिकारियों द्वारा पहली बार ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मैरीलैंड और वाशिंगटन अटॉर्नी जनरल द्वारा सोमवार को अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया। मैरीलैंड के अटॉर्नी जनरल ब्रायन फ्रोश ने कहा कि यह मुकदमा ट्रंप पर किया गया है, जो अपने राष्ट्रपति कर्तव्यों से अपने व्यक्तिगत हितों को अलग करने में नाकाम रहे हैं। फ्रोश का कहना है कि राष्ट्रपति को देश को पहली प्रमुखता देनी चाहिए न कि अपने व्यक्तिगत हितों को। यह मामला एक होटल के विवाद पर है, जिसे ट्रंप ने पिछले साल पट्टे (लीज) पर केंद्रीय पोस्ट ऑफिस के इस्तेमाल के लिए दे दी थी।