फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 lakh fine for negligence in maintenance of parks

पार्कों के रखरखाव में लापरवाही पर 21 लाख जुर्माना

Fri, 23 Jul 2021 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
21 lakh fine for negligence in maintenance of parks
नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के किया कई पार्को का दौरा।
नोएडा। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बृहस्पतिवार को उद्यान विभाग के पार्कों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्कों के रखरखाव में खामियां पाए जाने पर 21 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर तीन ठेकेदारों को काली सूची में डालने का आदेश दिया। इसके अलावा कई संविदाकारों की सेवा समाप्त करने की सिफारिश की गई। सीईओ के निरीक्षण के दौरान सेक्टर-12 के शिमला पार्क की हालत बेहद खराब मिली। यहां सफाई और पेड़ों की छटाई का काम काफी दिनों से नहीं किया गया था।
विज्ञापन

एक माली झाड़ूू लगाते हुए मिला जबकि यहां सात माली काम करते हैं। सीईओ ने पर्यवेक्षण के लिए जवाबदेह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा और मौके पर कमियों के लिए जिम्मेदार संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया। इसके अलावा सेक्टर-62 के सेंट्रल वर्ज का कार्य संतोषजनक नहीं मिला और ठेकेदार को काली सूची में डालने का आदेश दिया गया। सेक्टर-63 में पार्क संख्या ए-91 के सामने के पार्क में निरीक्षण में कोई भी श्रमिक काम करते हुए नहीं पाया गया। गेट पर कूड़ा बिखरा हुआ मिला। यहां ठेकेदार को काली सूची में डालने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-60 के मेघदूतम पार्क में 21 श्रमिक काम करते हुए मिले, लेकिन जगह-जगह घास कटिंग के काम में कमी दिखी। यहां एक शौचालय पूरी तरह से बंद था, जबकि दूसरे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। रास्तों पर गंदगी मिली। ऐसे में ठेकेदार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सेक्टर-46ए व बी ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट में सूखे हुए पौधों को बदला नहीं गया है। काम ठीक से नहीं होने पर 6 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। सेक्टर-93ए के एक्सप्रेस व्यू पार्क में घास कटिंग, साफ-सफाई का काम पर्याप्त नहीं पाया गया। इस पर सीईओ ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया। एक्सप्रेसवे हाइवे के बायीं ओर 4 किलोमीटर पर सेक्टर-93बी, 105 व 108 के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में मौके पर कोई भी श्रमिक काम करता हुआ नहीं मिला। यहां भी ठेकेदार को काली सूची में डालने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed