फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 dengue patients increased, number reached 178

डेंगू के 21 मरीज बढ़े, 178 पहुंची संख्या

Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
21 dengue patients increased, number reached 178
नोएडा। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के अंतराल में 21 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ऐसे में जिले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 178 हो गई है। एक सप्ताह में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 14 बताई गई है, जबकि जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों में सरकारी आंकड़ों से पांच से छह गुना ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एक अक्तूबर तक जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 49 थी, जो आठ अक्तूबर को बढ़कर 100 पहुंच गई। इस सप्ताह 78 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। वहीं, जिला अस्पताल में डेंगू के आठ से अधिक और चाइल्ड पीजीआई में करीब 20 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों व निजी अस्पतालों को मिलाया जाए तो यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच जाएगा। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रोग्रेसिव कम्यूनिटी फाउंडेशन से जुड़े अमित गुप्ता ने जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच निजी अस्पतालों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग जिलाधिकारी के समक्ष उठाई है। डेंगू उपचार और जांचों का शुल्क निर्धारित किया जाए, ताकि निजी अस्पताल मनमानी वसूली न कर सकें। आंकड़े छुपाने से बात नहीं बनेगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग को जमीनी स्तर पर बीमारी से निपटने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन

तीन हुई लेप्टोस्पायरोसिस मरीजों की संख्या
जिले में लेप्टोस्पायरोसिस के मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इनमें से एक मरीज का अभी इलाज चल रहा है, जबकि दो स्वस्थ हो चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी स्पाइरोकीट नामक बैक्टीरिया से संक्रमित जानवर, पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से होती है। इससे प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर में ऐसे बढ़े मरीज
01 अक्तूबर 49
2 अक्तूबर 55
04 अक्तूबर 77
08 अक्तूबर 100
14 अक्तूबर 178
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed