फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   21 charge sheets filed in GST fraud, digital tracing continues

Noida News: जीएसटी की धोखाधड़ी में 21 आरोप पत्र दाखिल, डिजिटल ट्रेसिंग जारी

Thu, 19 Oct 2023 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
21 charge sheets filed in GST fraud, digital tracing continues
अब तक 24 आरोपी गिरफ्तार, 4 हजार करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रीज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। 15 हजार करोड़ से अधिक के जीएसटी फ्रॉड मामले में अब तक पुलिस 21 आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और पूरे प्रकरण की डिजिटल ट्रेसिंग की जा रही है। जांच के दौरान नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 4 हजार करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट फ्रीज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी।

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने जून में करीब 3 हजार फर्जी फर्म बनाकर 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब साढ़े तीन हजार शेल कंपनियों के बारे में जानकारी प्राप्त की है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अनधिकृत गतिविधियों को रोकने के लिए 5 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किए हैं। इस मामले में शामिल 300 से अधिक फर्मों का भौतिक सत्यापन किया है। इनमें इनकी पहचान शेल कंपनियों के रूप में की गई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान अब तक 100 से अधिक ऐसे लोगों ने जानकारी दी है कि उनकी सहमति के बगैर उनके पैन (स्थायी खाता संख्या) का उपयोग किया गया था। करीब 2600 फर्मों के खाते फ्रीज किए गए हैं। नोएडा जोन के एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि इसमें शामिल कंपनियों के आईपी पते प्राप्त कर लिए गए हैं और डिजिटल ट्रेसिंग का काम चल रहा है। एडीसीपी ने बताया कि फ्रीज कराए गए करीब 4 हजार करोड़ रुपये शेल कंपनियों में खरीद फरोख्त दिखाने के बाद आए। इन्हें पुलिस ने फ्रीज कराया है। पुलिस जांच में यह बात स्पष्ट हो रही है कि जालसाज ने आम लोगों के आधार नंबर व अन्य जानकारी चुराकर फर्जी जीएसटी फर्म बनाई। पुलिस का कहना है कि अभी भी इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed