फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सांसों पर संकट बरकरार, धूल में उड़ रहे नियम

सांसों पर संकट बरकरार, धूल में उड़ रहे नियम

Mon, 12 Nov 2018 05:14 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 05:14 AM IST
विज्ञापन
सांसों पर संकट बरकरार, धूल में उड़ रहे नियम
हेडिंग: सांसों पर संकट बरकरार, धूल में उड़ रहे नियम
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण के बनाए गए नियमों का नहीं हो रहा पालन
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से सांसों पर संकट मंडरा रहा है। एनजीटी से लेकर ईपीसीए तक प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण का जिम्मा जिन पर है वेे ही लापरवाही बरत रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाए गए प्रतिबंध जारी होने के बावजूद शहर में खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पेश है फोटोग्राफर लाल सिंह की यह रिपोर्ट...
--------------
औद्योगिक इकाइयों से घिरे सेक्टर-58 की ग्रीन बेल्ट में रविवार को सफाई कर्मचारी ही नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे। सुबह सेक्टर से एकत्रित कचरा ग्रीन बेल्ट में डालकर आग लगाई जा रही थी जिससे वातावरण में धुआं ही धुआं दिखाई दिया। यहां से गुजरने वाले लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

---------
दिल्ली-एनसीआर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक है, लेकिन छलेरा में बिल्डिंग का निर्माण कराने वालों को न नियम की चिंता है और न लोगों के जीवन की। यहां भी नियमों को धता बताते हुए पुरानी इमारत को गिराया जा रहा था। इससे आसपास के क्षेत्र में धूल ही धूल उड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नियमों की धज्जियां उड़ाने में खुद नोएडा प्राधिकरण भी पीछे नहीं है। सेक्टर-58/59 डिवाइडिंग रोड को खोदने का काम जारी है। प्रदूषण नियंत्रण के तय मानकों का पालन कराने की जिम्मेदारी प्राधिकरण के कंधों पर है, लेकिन पालन कराने वाले ही नियम तोड़ते नजर आए।

---------
प्रदूषण की मार से हर कोई परेशान है, लेकिन इसकी फिक्र किसी को नहीं है। पुराने वाहनों पर पाबंदी के दावे पुलिस और परिवहन विभाग कर रहा है, लेकिन शहर में इनका संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। सेक्टर-57 में गैस एजेंसी संचालक प्रदूषण फैलाने वाले जर्जर वाहनों का बेरोकटोक इस्तेमाल करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed