फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नए नंबरों की सीरीज

नए नंबरों की सीरीज

Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
नए नंबरों की सीरीज
हेडिंग: आज से नई सीरीज के आकर्षक नंबर होंगे बुक
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ऑनलाइन शुरू होगी बुकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। उपसंभागीय परिवहन विभाग की ओर नवरात्र के पहले दिन बुधवार को यूपी-16 बीजेड नई सीरीज शुरू की जा रही है। अपनी पसंद का आकर्षक नंबर सुबह 10 बजे से बुक कराया जा सकेगा। जिस नाम से नंबर बुक कराया जाएगा, वाहन का भी उसी नाम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय ने बताया कि जिले में वाहनों के आकर्षक नंबरों की नई सीरीज शुरू हो गई है और अब बुधवार से नई सीरीज के वीआईपी और वीवीआईपी नंबरों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। सीरीज में ऑनलाइन ही पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर नंबर बुक कराया जा सकेगा। नंबर केवल 30 दिन के लिए वैद्य होगा, यदि किसी कारण 30 दिन में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जाता है तो स्वयं ही नंबर खत्म हो जाएगा। सबसे पहले नंबर बुक कराया जाए और उसके बाद ही कार खरीदी जाए। वाहन खरीदने के दौरान शोरूम में कार्यरत कर्मचारियों को वीआईपी नंबर बुकिंग कराने की जानकारी दें, ताकि वह उसी नंबर का टैक्स जमा करा सकें। नंबर की बुकिंग उसी नाम से होगी जिस नाम से वाहन खरीदा गया हो या बुकिंग की गई हो।
विज्ञापन

कुछ आकर्षक नंबरों के दाम
1 से 10 तक और 1000, 999, 9999, 6000, 7777, 9000, 1100 आदि नंबरों की बुकिंग 15 हजार रुपये की होगी। ऐसे 40 नंबर हैं। इसके अलावा 99, 200, 300, 400, 500, 9100, 8800, 7007, 7500 आदि नंबरों की संख्या 92 हैं और इनकी बुकिंग 7500 रुपये में होगी। 11, 22, 33, 8118, 777, 888, 555, 2211, 2772 आदि प्रकार के नंबरों की संख्या 104 है और इनकी बुकिंग 6 हजार रुपये प्रति नंबर होगी। चौथी श्रेणी में नंबरों की संख्या 110 है और 3 हजार रुपये से शुरू होगी। इनमें 10, 20, 30, 40, 45, 50, 60, 4545, 3636, 1616, 5757, 8484, 9191, 9090 आदि नंबर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed