{"_id":"5bb7a823867a5507705f1576","slug":"201538762787-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कार्यालय के पानी के सैंपल जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कार्यालय के पानी के सैंपल जांच में फेल
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम कार्यालय के पानी के सैंपल जांच में फेल
गुरुग्राम। जिस नगर-निगम पर शहर के लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने का जिम्मा है, उसी के अपने कार्यालय का पानी जांच में फेल हो गया है। निगम के पानी में क्लोरीनेशन शून्य पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने हाल में पुराने निगम कार्यालय से दो पानी के नहीं आ रही नमूने लिए थे। दोनों ही विभाग की रिपोर्ट में फेल पाए गए हैं। इससे पहले भी निगम के पानी के सैंपल कई बार जांच में फेल हो चुके हैं। अधिकारियों की मानें तो यह बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में यहां रोजाना आने वाले हजारों लोग इसे पीने को मजबूर हैं।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ इंस्पेक्टर नवनीत सिंह ने बताया कि पिछले दिनों पुराने निगम कार्यालय में लगे वाटर कूलर और वाटर टैंक से दो पानी के सैंपल लिए गए थे। इन सैंपलों को जांच के लिए विभाग की लैब भेजा गया था। रिपोर्ट में यह सैंपल गुणवत्ता की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। वाटर टैंक से लिया गया सैंपल तय मानकों के अनुसार श्रेणी-3 में आया है और वाटर कूलर से लिया गया सैंपल श्रेणी-2 में आया है। यानी बिल्कुल भी पीने योग्य नहीं है। इसे लेकर निगम अधिकारियों को नोटिस भी दिए जा चुके हैं।