फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   सुरक्षा, शासन और प्रशासन तीनों में सरकार फेल : तंवर

सुरक्षा, शासन और प्रशासन तीनों में सरकार फेल : तंवर

Wed, 26 Sep 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा, शासन और प्रशासन तीनों में सरकार फेल : तंवर
सुरक्षा, शासन और प्रशासन तीनों में सरकार फेल : तंवर
विज्ञापन

गुरुग्राम। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मनोहर सरकार सुरक्षा, शासन और प्रशासन तीनों में फेल है। रेवाड़ी की घटना से साफ है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। बीते चार बरस में सरकार ने कोई ऐसा काम नहीं कराया है, जिसे उपलब्धि कहा जा सके। अशोक तंवर बुधवार को गुरुग्राम में भाजपा छोड़कर आए लोगों को कांग्रेस में ज्वाइन करवाने आए थे। पूर्व राजदूत एवं भाजपा नेता आजाद सिंह तुर समेत अन्य एक दर्जन से अधिक लोगों को कांग्रेस की सदस्यता की शपथ दिलवाई। डॉ. तंवर ने इनेलो की गोहना रैली पर कहा कि रैली बरसात की वजह से नहीं आपसी चाचा-भतीजा की लड़ाई के कारण स्थगित हुई हैं क्योंकि सत्ता के लालच में चाचा-भतीजा आपसे में लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 30 सितंबर को पानीपत में होने वाली पोल खोल, हल्ला बोल रैली से प्रदेश में भाजपा को हटाने व कांग्रेस को लाने की शुरुआत होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक भूपेन्द्र चौधरी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रदीप जेलदार, कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन नवीन शर्मा, व्यापार सेल के चेयरमैन पंकज डावर समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed